पीएम किसान 24वीं किस्त कब आएगी 2026? तारीख
Update Today Latest News - 28 September 2026 - सरकार ने 24वीं किस्त की पक्की तारीख अभी जारी नहीं की है। 23वीं किस्त 20 June 2026 को आई थी, इसलिए 24वीं किस्त October 2026 में आने की उम्मीद है।
इसकी पात्रता के बारे में भी जानेंगे कि कौन किसान इसका लाभ ले सकता है। इसकी पूरी जानकारी लेकर आया हु।
जैसा कि आप जानते हैं, सरकार ने 23वीं किस्त 20 जून को सभी किसानों के खातों में डाल दी थी। अब सबको 24वीं किस्त का इंतजार है। 24 वी क़िस्त रुक न जाए उससे पहले ये काम करवा लो
अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा बिल्कुल न अटके, तो ये काम आज ही करवा ले।
पीएम किसान की किस्त आने के 5 पक्के नियम हैं अगर इनमें से एक भी टूटा तो पैसा नहीं आएगा
1. ई-केवाईसी अनिवार्य है- हर साल E-KYC करनी पड़ती है। http://pmkisan.gov.in पर जाकर आधार OTP से होती है। जिसके पास OTP नहीं आता वो CSC / ई-मित्र पर अंगूठे से करवा ले।
- सरकारी रिकॉर्ड में तुम्हारी जमीन तुम्हारे नाम होनी चाहिए। अगर तुमने जमीन बेच दी है या नाम अभी भी पिताजी के नाम है तो किस्त रुक जाएगी। पटवारी से वेरिफिकेशन करवाना पड़ता है।
- तुम्हारा बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI में DBT Active होना चाहिए। आजकल कई लोगों का पैसा इसी वजह से अटक रहा है। बैंक में जाकर बोलो "DBT Active कर दो"
- पति-पत्नी दोनों को नहीं मिलेगा, सिर्फ एक को मिलेगा। लेकिन अगर आपका 18 साल से बड़ा बेटा है और जमीन उसके नाम है, तो उसे अलग से किस्त मिल सकती है। नाबालिग बच्चों को नहीं मिलेगी।
- विशेष: अगर एक ही पिता के 5 बेटे हैं और सबके नाम अलग-अलग जमीन है, तो 5 बेटों को 5 अलग-अलग किस्त मिलेगी (5 x ₹2000 = ₹10000 एक परिवार में आ सकता है)। पर जमीन का बंटवारा कागजों में होना जरूरी है।
- अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, इनकम टैक्स भरते हैं, डॉक्टर / इंजीनियर / वकील हैं, या 10 हजार से ज्यादा पेंशन लेते हैं, तो आप इस योजना के पात्र नहीं हैं। ऐसे लोगों की किस्त अपने आप बंद हो जाती है
अपने गांव की लिस्ट में नाम कैसे देखें?
- गूगल में http://pmkisan.gov.in खोलें।
- Beneficiary List वाले बटन पर क्लिक करें।
- वहां राज्य > जिला > तहसील > अपना गांव चुनें।
- Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी किसानों के नाम दिख जाएंगे।
Disclaimer: यह जानकारी पिछली किस्तों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है। 24वीं किस्त की सही तारीख की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ही भरोसा करें।
Comments
Post a Comment