Latest Jobs LIVE
View All Jobs →

आत्मा किसान पुरस्कार योजना 2026 -27 किसानो को 50,000 रुपए तक का इनाम, 30 अक्टूबर तक फ्री आवेदन

आत्मा किसान पुरस्कार योजना 2026-27 - गाँव के उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान को 50,000 रुपए तक का इनाम

आवेदन बिल्कुल फ्री आवेदन अंतिम दिनांक 30 October 2026

Jaipur Update: राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने आत्मा (ATMA) योजना के तहत साल 2026-27 के लिए राजस्थान उत्कृष्ट किसान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत गाँव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को पंचायत समिति, जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में उप निदेशक कृषि (विस्तार) जयपुर द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक, जैविक खेती और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है।।

कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि

स्तरइनाम राशि
पंचायत समिति10,000 रुपए
जिला स्तर25,000 रुपए
राज्य स्तर50,000 रुपए

किन -किन क्षेत्रों में मिलेगा पुरस्कार?

कृषि विभाग ने हर पंचायत समिति में 5 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देने का फैसला किया है। हर श्रेणी में एक किसान को चुना जायेगा:

  • खेती (कृषि): उन्नत बीज, अधिक उत्पादन करने वाले किसान।
  • बागवानी (उद्यानिकी): फल, सब्जी और फूलों की खेती में अच्छा काम।
  • पशुपालन और डेयरी: दूध उत्पादन, पशु नस्ल सुधार में उत्कृष्ट कार्य।
  • जैविक खेती: बिना रसायन के जैविक तरीके से खेती करने वाले किसान।
  • नवाचार / नई तकनीक: ड्रिप सिस्टम, आधुनिक यंत्रों से खेती करने वाले।इस तरह एक पंचायत समिति से किसान, फिर हर जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ किसान और अंत में पूरे राजस्थान से 10 किसानों को राज्य स्तरीय फाइनल पुरस्कार दिया जायेगा।

इस तरह एक पंचायत समिति से 5 किसान, फिर हर जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ किसान और अंत में पूरे राजस्थान से 10 किसानों को राज्य स्तरीय फाइनल पुरस्कार दिया जायेगा।

कौन - कौन पात्र नहीं है?

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो किसान भाई वर्ष 2009-10 से लेकर 2025-26 तक आत्मा योजना या कृषि विभाग की किसी भी सरकारी योजना में पंचायत, जिला या राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुके है, वे इस साल 2026-27 में इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। यह मौका नए और वंचित किसानों को दिया जायेगा।

आवेदन के लिए कौन-से कागज चाहिए ?

आवेदन करने के लिए किसान के पास ये दस्तावेज होने जरूरी है:
  • किसान का पूरा पता और पंचायत समिति का नाम 
  • मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर 
  • बैंक खाता नंबर और IFSC Code की कॉपी
  • आपने खेती में क्या विशेष काम किया है, उसका पूरा विवरण 
  • उपलब्धि से जुड़ा प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

आवेदन कैसे करे ?

इसका फॉर्म बिल्कुल निःशुल्क है। कहीं भी कोई फीस नहीं देनी है। आवेदन पत्र आप अपने नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है औरवहीं जमा भी करवा सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के कृषि विभाग कार्यालय से सम्पर्क करें।महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन की अंतिम दिनांक 30 October 2026 रखी गई है। अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा करवा दें।.

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन की अंतिम दिनांक 30 October 2026
Official Website - https://dipr.rajasthan.gov.in
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
📢 अपडेट के लिए हमसे जुड़ें

Disclaimer: ये जानकारी जनसाधारण की सुविधा के लिए प्रकाशित की गई है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने कृषि कार्यालय में संपर्क करे !

Source: सुचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) राजस्थान सरकार कृषि विभाग जयपुर

Comments

Popular posts from this blog

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 (3548 Posts) - CEN 06/2026

सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 Rajasthan: High Court का बड़ा आदेश - बिना अनुभव के भी भर सकेंगे फॉर्म, Last Date बढ़ी

Rajasthan CET 12th Level 2026 New Exam Date - Graduation Level Date Change