Latest Jobs LIVE
View All Jobs →

Rajasthan College Scholarship 2026: स्कूटी-छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, अंतिम तिथि 30 नवंबर

आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर

क्रमांक: एफ 23(80)/लेखा/आकृति/छ.क.आ.ऑनलाइन/2023-24/08436/ दिनांक: 28.09.2026

छात्रवृत्ति एवं स्कूटी हेतु ऑनलाइन आवेदन 2026-27

पोर्टल 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक खुला रहेगा

पोर्टल प्रारम्भ तिथि
01.10.2026
अंतिम तिथि
30.11.2026

राजस्थान के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर ने छात्रवृत्ति एवं स्कूटी हेतु ऑनलाइन आवेदन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जारी नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 01 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक खुला रहेगा। इस दौरान राजस्थान के सभी राजकीय और निजी विश्वविद्यालय / महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं निःशुल्क वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति/स्कूटी योजनाओं की सूची

क्र.सं.छात्रवृत्ति/स्कूटी का नाम
1मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना:  12वीं में 60% से अधिक अंक लाने वाले सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए।
2कन्यादान / वरिष्ठा मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना: B.Ed कर रही छात्राओं को आर्थिक सहायता के लिए।
3देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना: यह योजना पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए है। इसमें प्रथम वर्ष में स्कूटी और स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
4कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना :-यह सबसे बड़ी स्कूटी योजना है, इसमें 7 अलग-अलग विभागों की छात्राओं को स्कूटी दी जाती है -
  1. सभी वर्ग की छात्राओं हेतु (उच्च शिक्षा विभाग) 12वीं उत्तीर्ण
  2. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग)
  3. सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (माध्यमिक शिक्षा विभाग)
  4. अल्पसंख्यक वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (अल्पसंख्यक मामलात विभाग)
  5. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग)
  6. अनुसूचित जनजाति (ST) की 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (उच्च शिक्षा विभाग)
  7. विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं हेतु (सामाजिक न्याय एवं अर्द्धघुमन्तु विभाग)
5बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना- जो बालिकाएं घर से दूर कॉलेज जाती हैं, उन्हें आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता।
6ST प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहायता: बोर्ड और विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले ST छात्रों के लिए
7जनजाति छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु सहायता: जनजाति क्षेत्र के छात्रों को कॉलेज शिक्षा के लिए।
8.सहरिया जनजाति छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु सहायता: बारां जिले के सहरिया समुदाय के लिए विशेष योजना।
9सहरिया छात्र-छात्राओं को B.Ed प्रशिक्षण हेतु सहायता: सहरिया समुदाय के B.Ed करने वाले छात्रों के लिए।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • योजना से संबंधित नियम, दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/HTE/10524 पर Home Page पर Online Scholarship पर उपलब्ध हैं।
  • आवेदन से पूर्व दिशा-निर्देश, परिपत्र क्रमांक-955 दिनांक-30.12.2021, नियम एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की भली-भांति जांच कर लें।
  • आवेदन करते समय विद्यार्थी के पास स्वयं का आधार कार्ड, जाति, मूल-निवास, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर अपडेट होना अनिवार्य है।
  • जिन विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, वे अपने नोडल अधिकारी से संपर्क कर प्रोफाइल अपडेट करवाएं।
  • जिन कॉलेजों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे शीघ्र करें अन्यथा उनके छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी।
आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन विभाग की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/HTE/30992 पर SSO ID से Login कर Citizen App-G2C के "Scholarship (CE)" Icon पर क्लिक करके किया जा सकता है।


महत्वपूर्ण लिंक
अपडेट के लिए हमसे जुड़ें

Disclaimer: नोट: यह जानकारी आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति के आधार पर जनहित में प्रकाशित की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

RRB NTPC Graduate Level Online Form 2026 (3548 Posts) - CEN 06/2026

सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 Rajasthan: High Court का बड़ा आदेश - बिना अनुभव के भी भर सकेंगे फॉर्म, Last Date बढ़ी

Rajasthan CET 12th Level 2026 New Exam Date - Graduation Level Date Change