Rajasthan SET, आंसर Key जारी
राजस्थान पात्रता परीक्षा परिणाम 2026 नॉर्मलाइजेशन से तैयार होगा
Latest Update - Rajasthan SET Answer Key Release Direct link
Update: कोटा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का परिणाम नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को अपनाकर निकाला जाएगा। वहीं जयपुर में दो सेंटर्स पर री-टेस्ट 27 सितंबर को हुआ था । 5 October को answer Key जारी कर दी गई है
Kota University SET Exam 2026 - मुख्य बातें
| परीक्षा का नाम | राजस्थान पात्रता परीक्षा (SET) |
| परीक्षा तिथि | 13 सितंबर को हुई थी, री- टेस्ट 27 सितंबर को |
| परिणाम प्रक्रिया | नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले से |
| री-टेस्ट सेंटर | बंसल इंटरनेशनल स्कूल, सीबी और पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोरियावासल, जयपुर |
| कुल अभ्यर्थी (दोनों केंद्र) | 504-504 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड |
परीक्षा में क्या हुआ था ?
कोटा विश्वविद्यालय द्वारा 13 सितंबर को आयोजित SET परीक्षा में जयपुर संभाग के बंसल इंटरनेशनल स्कूल, चीग और पिंकसिटी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खोरियावासल, जयपुर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया था। पेपर देरी से पहुंचने के कारण इन केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो पाई थी। दोनों केंद्रों पर 504-504 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। अब बंसल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की परीक्षा, राजस्थान कॉलेज जयपुर और पिंकसिटी एकेडमी के छात्रों की परीक्षा पीजी स्कूल ऑफ कॉमर्स राजस्थान यूनिवर्सिटी के कैंपस में होगी। इससे पूर्व परीक्षा 13 सितंबर को हुई थी। रिजल्ट से पहले सभी विषयों की आंसर-की जारी की जाएगी और छात्रों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों की समीक्षा एक्सपर्ट कमेटी करेगी। आपत्ति सही पाए जाने पर उत्तर में बदलाव कर रिवाइज्ड आंसर-की जारी होगी।
प्रो. घनश्याम शर्मा ने बताया कि हर विषय में टॉप स्कोर हासिल करने वाले छह प्रतिशत अभ्यर्थियों को क्वालीफाई किया जाएगा। क्वालीफाई छात्रों को बतौर गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा।
इसीलिए करना पड़ेगा नॉर्मलाइजेशन
अलग-अलग पारीयों और अलग-अलग दिनों में पेपर होने के कारण नॉर्मलाइजेशन किया जाता है। दोनों पारीयों में होने वाले पेपर का स्तर समान रखने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। एक विशेष फॉर्मूले के जरिए नॉर्मलाइजेशन किया जाता है ताकि किसी भी छात्र को नुकसान नहीं पहुंचे। सेट भी अब दो दिनों में रहा है। इसीलिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अगर एक ही दिन सभी सेंटर्स पर परीक्षा हो जाती तो नॉर्मलाइजेशन की आवश्यकता नहीं होती।
Comments
Post a Comment